कटिहार, मार्च 18 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के भवानीपुर ईदगाह में रमजान के पवित्र माह के अवसर पर रविवार को भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदारों ने भाग लिया और एक साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार से पूर्व रोजेदारों ने अल्लाह की इबादत की और देश-दुनिया में अमन-चैन, तरक्की एवं खुशहाली की दुआ मांगी। जैसे ही अजान हुई, सभी रोजेदारों ने खजूर, फल एवं अन्य पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोजा खोला। पूरे ईदगाह परिसर में एक धार्मिक और शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस दावत-ए-इफ्तार का आयोजन पूर्व मुखिया मोहम्मद फरीद, पूर्व समिति सदस्य मोहम्मद फिरोज आलम, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, तैमुर आलम, समाजसेवी नूर अख्तर, हनान, सलाउद्दीन, मिस्टर, अंसार, सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद बायसू एवं ...