पूर्णिया, मई 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जलालगढ़ प्रखंड के सभी पंचायतों में भवन सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। कार्य की निगरानी एवं अनुश्रवण के लिए प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है, जहां कई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

कार्य की निगरानी प्रखंड चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ ममता कुमारी ने बताया कि मकान गणना कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कराने के लिए आवास पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी देवेश भारद्वाज की निगरानी में कार्य संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य कर रहे हैं ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जा सके। स्थानीय लोगों का भी इस कार्य में अच्छा सहयोग मिल रहा ह...