दुमका, फरवरी 11 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि।झारखंड सरकार द्वारा निर्मित हल्का में राजस्व कचहरी भवन सह कर्मचारी का आवास में राजस्व कर्मचारी नहीं रह रहे हैं। राजस्व कचहरी कार्यालय सह आवास सरसडंगाल, सरसाजोल, मोहुलपहाड़ी साहित्य अन्य कचहरी भवन शाह आवास धूल फांक रहे हैं। राजस्व कर्मचारी संबंध राजस्व क्षेत्र में रहने के बजाय दुमका एवं अन्य जगहों में अवसान कर रहे हैं। परंतु संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के उदासीन रवैए से आम जनता को राजस्व कचहरी का लाभ नहीं मिल रहा है। लाखों की लागत से भवन तो बन गया, लेकिन उसमें न तो राजस्व कर्मचारी कभी जाते हैं और न उसका ताला ही खुलता है। इसका जीता जागता उदाहरण दुमका जिला के शिकारीपाड़ा अंचल अंतर्गत सरसाजोल, मोहुलपहाड़ी सरसडंगाल आदि मौजा में देखने को मिल रहा है। राजस्व कचहरी भवन को देखकर यह सहज आकलन किया जा सकत...