लखनऊ, अप्रैल 23 -- एलडीए के लालबाग स्थित रिकॉर्ड रूम में रखे पुराने चालान, भुगतान का विवरण, वेतन विपत्र, पुरानी सीवी की फाइलें ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट होंगी। जिससे जरूरत पड़ने पर भुगतान का सत्यापन एक क्लिक में किया जा सकेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरुवार को रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करके अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिये। ----लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा सम्पत्ति, मानचित्र, नजूल आदि की पुरानी फाइलों के डिजिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने मेसर्स पीसीएस मैनेजमेंट के प्रतिनिधि को निर्देश दिये कि वित्त एवं लेखा अनुभाग की फाइलों की स्कैनिंग के साथ-साथ पूरा रिकॉर्ड प्राधिकरण के पोर्टल पर अपडेट किया जाए। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश रिकॉर्ड प्राधिकरण के गोमती नगर स्थित नवीन भवन में शिफ्ट किया जा चुका है और कई कमरे पूरी ...