भदोही, मई 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अमेरिका-इजराइल युद्ध थमने के बाद भी महंगाई और आर्थिक तनाव का असर बना हुआ है। गैर प्रांतों से लौटे श्रमिक अब काम की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। भवन निर्माण सामग्री के दाम में भारी बढ़ोतरी होने से निर्माण कार्य प्रभावित हो गया है। गोपीगंज, भदोही, ज्ञानपुर और जंगीगंज समेत विभिन्न स्थानों पर सुबह जुटने वाले श्रमिक घंटों इंतजार के बाद भी काम नहीं मिलने पर खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। बिल्डिंग मैटेरियल के दाम में करीब 30 फीसदी तक वृद्धि हो गई है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा से लौटे मजदूर रोजगार की तलाश कर रहे हैं। जंग की तपिश का असर चारों तरफ देखने को मिल रहा है। गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे गरीब अब आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। अप्रैल माह में मजदूरों ने गेहूं की कटाई कर घर खर्च और ...