गिरडीह, अप्रैल 7 -- जमुआ, प्रतिनिधि। घर बनाना हर व्यक्ति का एक जीवन भर का एक सपना होता है। लेकिन वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में और युद्ध की तपिश ने इस सपने की नींव हिला दी है। पिछले 15 दिनों में जिस तेजी से निर्माण सामग्री की कीमतों में उछाल आया है उसने मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट को पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है। युद्ध के कारण बिगड़ी सप्लाई चेन और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर सरिया, रेत, गिट्टी पर दिख रहा है। इस परिस्थिति में मध्यम वर्ग के लोगों ने फिलहाल निर्माण कार्य को स्थगित कर दिया है। जब की जिन्हें बहुत जरूरी है वह संकट झेलते हुए भी निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। बस ऐसे लोग यह दुआ करते मिल रहे हैं कि युद्ध विराम हो। ताकि उनके सपनों का महल उनके बजट में ही पूर्ण हो सके।10 से 15 प्रतिशत की हुई वृद्धि युद्ध शुरू होने से पहले ...