फरीदाबाद, दिसम्बर 31 -- फरीदाबाद। भवन निर्माण श्रमिक कल्याण योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थियों की वर्कस्लिप जांच पूरी कर ली गई है। एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय समिति द्वारा सत्यापन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभार्थी को सूची को लेकर कोई दावा या आपत्ति है तो वह 10 जनवरी 2026 तक अपने दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है। ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में, जबकि शहरी क्षेत्र के लाभार्थी नगर निगम फरीदाबाद या श्रम विभाग कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि तय तारीख के बाद किसी भी दावे या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...