गिरडीह, फरवरी 3 -- बगोदर, प्रतिनिधि। भवन निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितता सामने आने लगी है। नवनिर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन में बरती गई अनियमितता के कारण सीलिंग टूटने लगी है। भवन का निर्माण पूरा हुए अभी 7 साल ही हुए हैं और छत की सीलिंग टूटने लगी है। भवन के ऊपरी तल्ला की सीलिंग टूटनी शुरू हो गयी है। इतने कम समय में सीलिंग टूटना निर्माण कार्य की गुणवत्ता में अनदेखी का परिणाम है। विकास कार्यों के उद्घाटन के दौरान एमपी - एमएलए के द्वारा भाषण में यह जरूर कहा जाता है कि गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा मगर जमीनी हकीकत कुछ और है। बता दें कि बगोदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के लिए करोड़ों रुपए की लागत से भवन का निर्माण किया गया है। 9 साल पूर्व 20 जुलाई 1917 को तत्कालीन विधायक नागेन्द्र महतो के द्वारा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया...