सीतामढ़ी, मार्च 22 -- चोरौत। स्थानीय रामबाग मेला परिसर नव निर्माणाधीन प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का बीडीओ अमित कुमार अमन ने औचक निरीक्षण किया। बीडीओ ने भवन निर्माण कार्य करा रहे अभियंता पर कार्य में अनियमितता को लेकर काफी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सूरज चौधरी से प्राक्कलन, निर्माण नक्शा सहित अन्य तकनीकी जानकारी ली। जांच के क्रम में बीडीओ ने निर्माणाधीन फाउंडेशन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कार्य प्राक्कलन के अनुरूप हो रहा है। इस पर सहायक अभियंता ने स्वीकार किया कि कार्य में निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं कराया जा रहा है।इस पर नाराज होकर बीडीओ ने अभिकर्ता के कर्मियों को स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि ग...