बिहारशरीफ, अप्रैल 29 -- ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने की जांच फोटो : चंडी स्कूल-चंडी के दस्तूरपुर गांव में बुधवार को निर्माणाधीन भवन की जांच करते अधिकारी। चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड के दस्तूरपर गांव में प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी और अनियमितता का आरोप लगाकर काम पर रोक लगा दिया था। वार्ड पार्षद सूरज बंटी व ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की थी। शिकायत के बाद बुधवार को क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के एसडीओ संतोष कुमार व जेई कामेश्वर प्रसाद ने निर्माण कार्य की जांच की। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लिंथ की गहराई मानक से कम रखी गयी है। इससे भवन की गुणवत्ता व मजबूती कमजोर होगी। इसी वजह से निर्माण को रोका गया था। ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग की थी।...