हमीरपुर, जून 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के बंगाली मोहल्ला में मंगलवार को एक प्लाट पर भवन निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से मारपीट हुई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। उधर, शाम को पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बंगाली मोहल्ला ठेका नंबर सात की गली में स्वामीदीन कुशवाहा की जमीन थी। जिसकी प्लाटिंग हो चुकी है। गली में नाले से लगा प्लाट स्वामीदीन का है, जिसमें भवन निर्माण हो रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि स्वामीदीन जल निकासी के लिए नाली को जगह नहीं दे रहा है। इसे लेकर काफी दिनों से विवाद है। स्वामीदीन हर बार जमीन देने की बात कहता है और फिर मुकर जाता है। जबकि स्वामीदीन के पक्ष का कहना है कि नाली पहले से ...