देहरादून, मार्च 14 -- देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के तुनवाला में ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। अवर अभियंता योगेंद्र प्रसाद नौटियाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार पाल, निवासी मथुरा फार्म, तुनवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 12 मार्च को मुखबिर की सूचना पर बालावाला उपखंड के एसडीओ कपिल देव नौटियाल व टीम ने मौके पर औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा भवन निर्माण के लिए 15 मीटर लंबे फ्लेक्सिबल वायर से सीधा कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने मौके से केबल जब्त कर उसे सील कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...