बांका, जनवरी 31 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार ने पिछले वर्ष जून महीने में बांका जिले में तीन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की स्वीकृति दी थी लेकिन करीब सात महीने बीत जाने के बाद भी इन तीनों जगहों पर एपीएचसी का भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने पिछले वर्ष जून महीने में बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक को बांका जिले में अमरपुर के डुमरिया, बौंसी के गोलहट्टी एवं रजौन के कोतवाली में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जिले में तीन स्थलों पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हेतु बीएमएसआईसीएल द्वारा उपलब्ध कराए गए मॉडल डीपीआर/ तकनीकी अनुमोदित प्राक्कलन के अनुर...