भभुआ, दिसम्बर 22 -- मजबूरी में महिला सिपाहियों ने आगंतुक कक्ष को बनाया आवासन बोलीं थानाध्यक्ष, प्राक्कलन के अनुसार काम होने पर लेंगी हैंडओवर रामपुर, एक संवाददाता। बेलांव थाना परिसर में महिला पुलिस के आवासन के लिए भवन बनकर तैयार है। लेकिन, संवेदक द्वारा इस भवन को विभाग को सुपूर्द नहीं किया जा सका है, जिससे महिला सिपाहियों को परेशानी हो रही है। मजबूरी में उनके द्वारा आगंतुक कक्ष को आवासन बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला सिपाहियों के लिए एक हॉल, किचेन, बॉथ रुम, शौचालय और पानी की व्यवस्था की गई है। यह भवन पिछले माह से बनकर तैयार हो गया है। संवेदक दिनेश सिंह ने बताया कि भवन निर्माण विभाग से इसका निर्माण कराया गया है। यह भवन करीब 22 लाख रुपए की लागत से 10 महिला सिपाही के आवासन के लिए बनवाया गया है। भवन तैयार होने के बाद पिछले माह थानाध्य...