पूर्णिया, मई 13 -- केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड के बनभाग चूनापुर पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बनभाग दक्षिण में बन रहे कंप्यूटर कक्ष के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कार्य स्थल पर एक जुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की। ​प्रदर्शन में शामिल मो.मुर्तजा आलम, मो. राशिद, सुमन यादव, कौशल यादव, वजीर आलम आदि ने बताया कि लगभग 19 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन में मानकों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

ग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों ने कहा कि पिलर में 16 एमएम की सरिया के बजाय मात्र 8 एमएम का सरिया लगाया जा रहा है। एस्टीमेट के विपरीत पिलरों की चौड़ाई मात्र 6 से 7 इंच रखी गई है जो भविष्य में स्कूली बच्चों की जान माल की सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ग्रामीण...