गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक की। इसमें प्रदेश में वायु और जल प्रदूषण नियंत्रण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, हरित क्षेत्र विकास तथा विभिन्न पर्यावरणीय नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े एजेंडा के बारे में समीक्षा की। यह भी पढ़ें- पंजीकरण नहीं करवाने वाली निर्माणाधीन इमारतों का चालान होगाबैठक का उद्देश्य पर्यावरण मंत्री ने कहा कि 500 वर्ग गज से अधिक क्षेत्रफल वाली जिन साइट्स पर निर्माण कार्य चल रहा है और जिन्होंने डस्ट पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है। उनके खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर चालान किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो साइट्स पंजीकृत हैं लेकिन निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रहीं, उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ...