गोंडा, मार्च 28 -- गोण्डा, संवाददाता। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब जिले के स्थानीय बाजारों में भी नजर आने लगा है। डीजल और पेट्रोल की किल्लत के चलते भवन निर्माण सामग्रियों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ट्रैक्टर- ट्रॉली और अन्य वाहनों के संचालन में दिक्कत आने से सामग्री समय पर नहीं पहुंच पा रही, इससे निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बाजार में इसका सीधा असर कीमतों पर दिख रहा है। कई विक्रेताओं ने गिट्टी और मोरंग जैसी जरूरी सामग्रियों के दामों में एक से तीन रुपये प्रति फुट तक बढ़ोतरी कर दी है। सरिया के दाम भी करीब 100 रुपये प्रति कुंतल तक बढ़ गए हैं, पहले कामधेनु सरिया 62 सौ रुपये प्रति कुंतल थी लेकिन अब 63 सौ रुपये प्रति कुंतल बिक रही है। जबकि सीमेंट की कीमतों में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.