मधुबनी, मई 10 -- बाबूबरही । बाबूबरही प्रखंड की मुरहदी स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में संसाधनों की भारी कमी के बीच शिक्षा व्यवस्था संचालित हो रही है। इसके लिए विद्यालय के प्रभारी एचएम राम सुंदर मुखिया ने जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुबनी को पत्र भेजकर वस्तु स्थिति से अवगत कराई है। साथ ही प्लस टू विद्यालय भवन निर्माण की मांग की है।

शिक्षकों की संख्या और विषय उन्होंने कहा है कि विद्यालय में भवन, पुस्तकालय, शिक्षक कक्ष, प्रयोगशाला एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव होने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी बताया है कि वर्ष 2020 से संचालित इस विद्यालय में वर्तमान में कुल 20 शिक्षक कार्यरत है। इनमें माध्यमिक कक्षा के लिए नौ तथा उच्च माध्यमिक कक्षा के लिए 10 शिक्षक पदस्थापित हैं। विद्या...