घाटशिला, जून 21 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। पोटका प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां रंकिणी मंदिर परिसर में निर्मित धूमकुड़िया भवन के संचालन और निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भवन की चाबी अब तक मंदिर प्रबंधन समिति को नहीं सौंपे जाने तथा निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर मंदिर समिति ने नाराजगी जताई है। मां रंकिणी मंदिर कापड़गादी घाट विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश सरदार ने बताया कि भवन निर्माण पूरा हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन इसके संचालन की जिम्मेदारी अब तक मंदिर समिति को नहीं दी गई है। उनका आरोप है कि ग्रामसभा की स्वीकृति के बिना ही भवन की चाबी कुछ अन्य लोगों को सौंप दी गई, जिनमें से कई का इस पंचायत से कोई संबंध भी नहीं है। समिति अध्यक्ष ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर कई बार उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक निर्माण क...