शामली, फरवरी 6 -- शुक्रवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक पालिका सभागार में चेयरमैन अरविन्द संगल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास कार्यों, वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारी तथा भवन कर एवं जलकर में दी जा रही छूट की समयावधि बढ़ाने सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में चेयरमैन अरविन्द संगल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का प्रथम कर्तव्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है तथा सभी वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं। बैठक में प्रस्ताव संख्या-एक के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारी का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। पूर्व बजट में लंबित कार्यों को भी नए बजट में शामिल किया जायेगा। प्रस्ताव-2 के अंतर्गत भवन कर एवं जलकर वसूली में दी जा रही छूट की समयावधि बढ़ान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.