रुडकी, मार्च 11 -- झबरेड़ा नगर पंचायत द्वारा भवन कर बढ़ाने के नोटिस पर बुधवार को सुनवाई हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने लोगों की आपत्तियां सुनीं और अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। नगर पंचायत की ओर से भवन कर में बढ़ोतरी को लेकर कस्बे के लोगों को नोटिस भेजे गए थे। साथ ही यह भी कहा गया था कि यदि किसी व्यक्ति को बढ़ाए गए भवन कर पर आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने बताया कि नियम के अनुसार प्रत्येक पांच वर्ष में नगर पंचायत क्षेत्र में भवन कर बढ़ाने का प्रावधान है। इसी के तहत इस बार लगभग 10 से 12 प्रतिशत तक भवन कर बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि इसी संबंध में लोगों को नोटिस भेजे गए थे। जिन लोगों को कर वृद्धि पर आपत्ति थी, उनकी सुनवाई बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में की ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.