आरा, दिसम्बर 15 -- -चार दिन में वसूले गये तीन लाख रुपये बिहिया। निज संवाददाता नगर के सभी वार्डों में बकाया भवन कर वसूली को लेकर नगर पंचायत कार्यालय की ओर से अभियान शुरू कर दिया है। इसे लेकर कर संग्रहकर्ता वार्डों में जाकर व शिविर लगाकर लोगों के वर्षों से चल रहे बकाया भवन शुल्क की वसूली कर रहे हैं। नोडल पदाधिकारी सह प्रधान सहायक गौरव कुमार ने बताया कि विगत चार दिनों में नगर की वार्ड संख्या सात व तीन में लगाये गये शिविर में लगभग तीन लाख रुपये राजस्व की वसूली की गयी है। कहा कि विभागीय निर्देशानुसार वर्तमान में बकाया भवन कर एकमुश्त जमा करने पर ब्याज और पेनाल्टी नहीं ली जा रही है और यह योजना 31 मार्च 2026 तक चलने वाली है। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा अधिक से अधिक भवन कर की वसूली को लेकर बैनर, पोस्टर व माइकिंग से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा ...