भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जोगसर थाना क्षेत्र में वर्धमान कोठी स्थित भवन अंचल के अधीक्षण अभियंता नवल किशोर प्रसाद के सरकारी आवास में चोरी हो गई है। घटना को लेकर उन्होंने जोगसर थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके आवास से सोने की दो जोड़ी कान की बाली, चार सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, सोने का एक जोड़ा कंगन, 10 साड़ी, छह बेडशीट, कंप्यूटर का यूपीएस, मोबाइल का चार्जर और अलमीरा से लगभग 25 हजार रुपये नगदी की चोरी हुई है। एक दिसंबर को उन्होंने केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की पहचान में लगी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। विभागीय कार्य के लिए बाहर थे, कार्यालय के कर्मी ने दी सूचना घटना को लेकर अधीक्षण अभियंता ने बताया है कि वे विभागीय कार्य को लेकर पटना गए थे। 26 से 30 तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.