कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में कक्षा आठ की छात्रा पुष्पांजलि केसरवानी ने ब्लूम साइसं ओलम्पियाड में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय समेत जिले का नाम रोशन किया है।इसी तरह शादमा ने 5वीं नेशनल रैंक राधा यादव ने 6वीं नेशनल रैंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय स्तर पर भी कई छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त किए, जिनमें दिव्यांश राज, सारा फातिमा, राज शेखर मौर्य, सौम्या केशरवानी आदि शामिल हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बलैया गंगारबोइना, उप-प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह, कोऑर्डिनेटर नसीम अंसारी एवं सीनियर शिक्षक अवधेश मिश्र ने सभी विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी...