फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमण को लेकर दी गयी नोटिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गयी है। रेलवे स्टेशन रोड पर दुकानदारों की ओर से पोस्टर चिपकाये जाने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया। सोमवार को पीडब्लूडी कार्यालय में सुनवाई की गयी। इसमें 15 लोगों ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस दौरान भवन स्वामियों ने बताया कि संबंधित भूमि पर उनके पूर्वज काबिज चले आ रहे हैं। बैनामे और भवनों के नक्शे व अन्य अभिलेख भी अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किए गए। कई भवन स्वामी ने कहा कि कुछ मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। ऐसे में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई उचित नहीं होगी। सुनवाई के दौरान अधिशासी अभियंता मुरलीधर, सहायक अभियंता चंद्रपाल मौजूद रहे। पीडब्लूडी अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तुत सभी अभिलेखों का परीक्षण कर रिपोर्ट नग...