बलरामपुर, अप्रैल 11 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के विस्तारित क्षेत्र वार्ड संख्या-14 मोहल्ला भवनियापुर में शनिवार को विकास का नया अध्याय जुड़ गया। नगर अध्यक्षा कहकशां फिरोज ने लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज और सभासदों के साथ पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लोकार्पित कार्यों में सीसी सड़क निर्माण, कवर नाली, वाटर कूलर की स्थापना, तीन पौराणिक कुओं का सौंदर्यीकरण, राहगीरों के लिए बेंच और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था शामिल है, जिससे पूरे क्षेत्र में रोशनी और सुविधाओं का विस्तार हुआ है। बताया गया कि यह वार्ड हाल ही में नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र में शामिल हुआ है, जहां पहले बुनिया...