भवनाथपुर में टेंपो पलटा, चालक सहित पांच लोग घायल
गढ़वा, अप्रैल 21 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर-पाचाडुमर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित होकर एक टेंपो पलट गया। इस दुर्घटना में चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन निवासी अयूब अंसारी और केतार थाना क्षेत्र के पाचाडुमर गांव के निवासी लल्लू रामम की पत्नी सोनी देवी, शिव यादव, मनोरथ राम और चंपा कुंअर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही केतार थाना प्रभारी अरुण रवानी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को कब्जे में ले लिया। पुलिस की सहायता से सभी घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां तैनात सीएचओ इंद्रकिशोर विश्वकर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के दौरान सोनी देवी और मनोरथ राम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.