गढ़वा, जनवरी 19 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के अरसली दक्षिणी स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेरवाडीह में अज्ञात चोरों ने रविवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय से कंप्यूटर, चार पीस मॉनिटर, दो सीपीयू, दो डेस्कटॉप, तीन कीपैड और चार पीस माउस सहित कई अन्य जरूरी उपकरणों को चुरा ले गए। सुबह विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी शिक्षकों को हुई। उसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल उसकी सूचना भवनाथपुर थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रजनी रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच चोरी की घटना को लेकर विद्यालय प्रबंधन से पूछताछ के बाद जांच शुरू की। उधर विद्यालय के एचएम अशोक कुमार साह ने चोरी की घटना को लेकर स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.