गढ़वा, फरवरी 7 -- केतार, प्रतिनिधि। परसोडीह हाई स्कूल ग्राउंड में खेले जा रहे शहीद नीलांबर पीतांबर कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भवनाथपुर ने केतार थाना को 166 रन से हराकर फाइनल में जगह बना लिया है। रविवार को फाइनल मुकाबला में भवनाथपुर और केतार की टीम आमने-सामने होगी। शनिवार को खेले गए मैच में भवनाथपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भवनाथपुर टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 248 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भवनाथपुर टीम की ओर से अरबाज ने 13 गेंदों पर 42 रन की तेज़ पारी खेली। वहीं कप्तान अर्पित सिंह ने 36 गेंद में 61 रन और आलोक ने 39 गेंद में 73 रन की शानदार पारी खेली। जवाबी पारी खेलने उतरी केतार थाना की टीम शुरुआत में ही काफी दबाव में दिखी और पूरी टीम 10 ओवर में 82 रन बनाकर आउट हो गई। केतार टी...