बेंगलुरु, जून 4 -- कर्नाटक की सियासत में डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनने का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। बुधवार को उन्होंने बेंगलुरु के लोक भवन में राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। दिलचस्प बात यह है कि भले ही कमान डीके शिवकुमार के हाथों में है, लेकिन नई कैबिनेट में उनके पूर्ववर्ती सिद्धारमैया की छाप साफ नजर आ रही है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में युवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करते हुए 'युवा युग' का आगाज किया गया।सिद्धारमैया के करीबियों को तरजीह, परमेश्वर बने डिप्टी सीएम नई सरकार में दलित चेहरा माने जाने वाले जी. परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शुरुआती चरण में 12 अन्य मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है। इनमें से कई मंत्री पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेहद करीबी माने जाते हैं, जिनमें...