नई दिल्ली, मार्च 8 -- भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो टाटा नेक्सन कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल रही। हालांकि, डिमांड के मामले में टाटा हैरियर (Tata Harrier) ने सबको पीछे छोड़ दिया। बता दें कि टाटा हैरियर को बीते महीने कुल 3,096 लोगों ने खरीदा। जबकि ठीक एक साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 1,376 यूनिट रहा था। हालांकि, इस दौरान हैरियर की बिक्री में सालाना आधार पर 125 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि नंबर-1 नेक्सन की बिक्री में 27 पर्सेंट की ही बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- पूरे मार्च के लिए Rs.1.50 लाख सस्ती हुई 5-स्टार सेफ्टी वाली ये कार, कीमत Rs.9.99 लाखएसयूवी में हे 5-स्टार सेफ्टी अगर पावरट्रेन की बात करें तो टाटा हैरियर में 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया...