सासाराम, मार्च 27 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पौराणिक धार्मिक स्थली भलुनी धाम स्थित सिद्धशक्ति पीठ मां यक्षिणी भवानी के दरबार में शुक्रवार को रामनवमी पर दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर दोपहर तक काफी संख्या में महिला,पुरूष व युवा श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना करते हुए स्वस्थ जीवन व सुख समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...