सासाराम, जून 17 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा गठित यक्षिणी माई साईं संस्थान भलुनी धाम मंदिर प्रबंधन समिति के गठन के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। नई समिति में सूर्यपुरा राज परिवार के पूर्व मंत्री रणजीत सिन्हा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर सूर्यपुरा, दावथ सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। यह भी पढ़ें- भलुनी धाम मंदिर प्रबंधन समिति का गठन, रणजीत सिन्हा बने अध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...