सासाराम, अक्टूबर 3 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मोत्सव के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत अन्नदाता सेवा संकल्प यात्रा सह किसान संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत नौ अक्टूबर को प्रखंड के सिद्ध शक्तिपीठ भलुनीधाम से मां मुंडेश्वरी धाम तक 76 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर यात्रा निकलेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में किसान, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान किसान संवाद भी आयोजित किया जाएगा। भाजपा नेता अखिलेश सिंह ने बताया कि यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमरन सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बताया कि यात्रा दिनारा विधानसभा क्षेत्र के पवित्र भलुनीधा...