सीवान, फरवरी 20 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के भलूआ नहर पुल से होकर नवलपुर नहर पुल से होते हुए तेतहली पुल और कुड़ियापुर गांव को जोड़ने वाली नहर मार्ग गढ़े में तब्दील हो चुका है। तीन चार दशक पहले जल संसाधन विभाग के द्वारा उक्त मार्ग पर आने जाने के सहूलियत के लिए ईटकरण का निर्माण किया गया था। लेकिन देखरेख के अभाव में ईट जगह जगह टूटकर गढ़े में तब्दील हो चुके हैं। इसके अलावा आने जाने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि तरवारा से लेकर नहर मार्ग भलुआ नहर पुल तक पिचकरण किया गया है। भलूआ से तरवारा मुख्यमार्ग से जुड़कर आसानी से आसानी से तरवारा बसंतपुर, मलमलिया होकर पटना सहित कई राज्य में आसानी से जा सकते है। वही अगर भलूआ से तेतहली नहर पुल तक पक्की करण के दिया जाय तो आसानी बरौली, गोपालगंज, मोतिहारी बेतिया मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिला...