दिल्ली, मार्च 12 -- दिल्ली सरकार ने भलस्वा लैंडफिल साइट को विकसित कर वहां नया इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) बनाने की योजना बनाई है। परिवहन मंत्री पंकज सिंह की अध्यक्षता में परिवहन विभाग की बैठक की गई, जिसमें भलस्वा साइट पर इंटरस्टेट बस टर्मिनल बनाने का निर्णय लिया गया है। सरकार के मुताबिक, लैंडफिल से रिक्लेम की जा रही करीब 20 एकड़ जमीन पर यह नया डीटीसी इंटर-स्टेट बस टर्मिनल बनाया जाएगा। प्रस्तावित टर्मिनल से दिल्ली के उत्तरी हिस्से में इंटरस्टेट बस कनेक्टिविटी और यात्रियों की सुविधाओं में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। भलस्वा दिल्ली के तीन प्रमुख लैंडफिल साइट्स में से एक है। अन्य दो साइट्स गाजीपुर लैंडफिल और ओखला लैंडफिल हैं। दिल्ली सरकार का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक भलस्वा लैंडफिल का पूरी तरह से रिक्लेमेशन करना है। फिलहाल करीब 70 एकड़ में फैली...