बोकारो, जून 4 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड के भलमारा क्लस्टर प्रांगण में जिला पलाश अधिकारी कौशिक कुमार व नावाडीह प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक मिश्रा के द्वारा राहगीरों के लिए भलमारा क्लस्टर प्रांगण में जल की सुविधा बुधवार को मटके में किया गया। जिला पलाश अधिकारी ने कहा कि हर क्षेत्र में इस गर्मी को देखते हुए हर पंचायत में मटके में पानी रखा जाये जिससे राहगीरों और ग्रामीण को इसका फ़ायदा मिल सके। प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि धूप को देखते हुए मटके पे पानी रखाव कर पलाश की ओर एक संदेश ग्रामीण पंचायत में दिया जा रहा है कि हर सुदूरवर्ती क्षेत्र में जनप्रतिनिधि भी इसका संज्ञान ले और हर पंचायत में कहीं न कहीं मटके पे जल रखा जाये जिससे राहगीरों को इसका फ़ायदा हो। ब्लॉक रिसोर्स पर्सन दीपू अग्रवाल ने कहा कि जल का अर्थ जीवन है। ललिता देवी, प्रदान से पीयूष मोय...