बागेश्वर, जुलाई 5 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा रविवार को बागेश्वर से कपकोट पहुंची। रामलीला मैदान में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी नेताओं ने राज्य सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं का स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों में अनियमितताएं हुई हैं और कई भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए। उन्होंने मंदिरों की सुरक्षा और चंदे के उपयोग को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता को सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेकर प्रदेश में बदलाव लाना होगा। यह भी पढ़ें- Almora News: परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियां पूरी प्रदेश सह प्रभारी...