चतरा, अगस्त 26 -- चतरा, प्रतिनिधि। झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी समेत सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली के खिलाफ चल रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा मंगलवार को चतरा पहुंची। डीसी कार्यालय स्थित चौक पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो व उनके सहयोगियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। देवेंद्र नाथ ने कहा कि सरकारी व्यवस्था से भ्रष्टाचार समाप्त करने के साथ पेपर लीक पर पूरी तरह रोक लगानी होगी। सरकार को भविष्य में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की धांधली नहीं होने की गारंटी देनी होगी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: लुकैयाटांड़ से शुरू हुआ जेपीएससी -जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान, 24 जि...