देहरादून, जुलाई 21 -- देहरादून। प्रदेश में रुकी हुई भर्ती प्रक्रियाओं को शुरू कराने, कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध परीक्षाएं आयोजित करने और विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर तत्काल विज्ञप्ति जारी करने की मांग को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संघ से जुड़े बेरोजगारों ने मंगलवार को परेड ग्राउंड में एकत्र होकर सचिवालय कूच किया। युवाओं की 12 मुख्य मांगे : जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती विज्ञप्ति तत्काल जारी हो तथा इसी वर्ष परीक्षा भी संपन्न कराई जाये। सीएम की घोषणा के अनुरूप वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 1,000 रिक्त पदों पर तुरंत विज्ञप्ति निकाली जाए। सहायक लेखाकार व कनिष्ठ सहायक: सहायक लेखाकार, स्केलर और कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। पुलिस कांस्टेबल के 1,50...