प्रयागराज, जुलाई 3 -- प्रयागराज। टीजीटी, पीजीटी और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में पारदर्शिता की मांग को लेकर अभ्यर्थी छह जुलाई को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर धरना देंगे। इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने आरोप लगाया कि आयोग ने फाइनल आंसर-की, कटऑफ और मेरिट सूची जारी नहीं की है, जिससे भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। संगठन ने 15 जून के शासनादेश को रद्द करने की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर अभियान भी शुरू किया है। यह भी पढ़ें- कनिष्ठ सहायक भर्ती की उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों का विरोध यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों को लेकर विशाल मार्च और राजभवन घेराव 6 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...