लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बेरोजगार आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को हजरतगंज में विरोध प्रदर्शन करने के बाद बुधवार को अभ्यर्थियों ने आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र के आवास का घेराव किया। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द समाधान की अपील कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर उन्हें इको गार्डन भेज दिया, जहां आगे की कार्रवाई की गई। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2024 की भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से अधर में लटकी हुई है, जिससे उनका भविष्य अनिश्चितता में फंस गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामला को...