महोबा, जनवरी 4 -- महोबा, संवाददाता। पीएसी, जेल वार्डर के पदों पर लंबित भतियों की प्रक्रिया शुरु होने पर भर्ती में आयु सीमा में छूट न होने का मुद्दा शासन तक पहुंच गया है। युवाओं की मांग पर सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी के द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आयु सीमा में छूट की मांग उठाई है। इन दिनों पीएसी और जे वार्डर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु हो गई है। दिसंबर माह में भर्ती शुरु हुई थी। युवा पिछले दो दिन से आयुसीमा में छूट न होने पर आवाज उठा रहे है। सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा कि पिछले सात साल में पीएसी और जेल वार्डर के पदों पर भर्ती नहीं हो सकी। तैयारी कर रहे कई युवा समय पर भर्ती न होने के कारण भर्ती से वंचित हो रहे है। आयु सीमा में छूट न होने के कारण भर्ती से वंचित हो रहे युव...