बलिया, जनवरी 6 -- बैरिया। उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी भर्ती में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा तीन वर्ष बढ़ाने की मांग करते हुए भाजपा नेता हरि कंचन सिंह सहित दर्जनों भाजपाइयों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बैरिया एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में भाजपा जनों ने बताया कि आरक्षी भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष निर्धारित की गई है, जो बहुत कम है। मुख्यमंत्री को इसे 25 वर्ष कर देना चाहिए ताकि सामान्य वर्ग के युवकों को थोड़ा अधिक अवसर प्राप्त हो सके। इस मौके पर मारकंडेय सिंह, अंकुर द्विवेदी, जन्मेजय तिवारी, सुनील कुमार सिंह, धीरज कुमार द्विवेदी, रजनीश तिवारी, चंदन मिश्र, जितेन्द्र कुमार मिश्र, राधेश्याम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...