संभल, अगस्त 30 -- संभल। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा संचालित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की अभिलेख समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) प्रक्रिया का पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने पुलिस लाइन बहजोई में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित मानकों के कड़ाई से अनुपालन को लेकर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण तथा प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता की गुंजाइश नही...