रांची, जुलाई 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड में शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में युवा आजसू व छात्र आजसू ने 30 जुलाई को लोकभवन तक एक दिवसीय विशाल मार्च निकालने की घोषणा की है। संगठनों का कहना है कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी युवा रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए संघर्ष कर रहे हैं। छात्र आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार अनियमितताएं, प्रश्नपत्र लीक, परीक्षाओं का रद्द होना, परिणामों में विलंब तथा नियुक्ति प्रक्रियाओं की सुस्ती से अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कहा कि जेएसएससी और जेपीएससी जैसी संस्थाओं से समयबद्ध एवं पारदर्शी भर्ती की अपेक्षा रहती है, लेकिन परीक्षा कैलेंडर का पालन नहीं होने, वर्षों तक रिक्त पद...