भर्ती पूर्व प्रशिक्षण 24 अगस्त से
अल्मोड़ा, अगस्त 12 -- अल्मोड़ा। जिला सैनिक कल्याण व पुर्नवास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (अप्रा) ने बताया कि कुमाऊ मंडल के सेवारत व पूर्व सैनिकों के आश्रितों को सेना, पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों में भर्ती के लिए 24 अगस्त से 18 अक्तूबर तक प्रशिक्षण शिविर लगेगा। प्रशिक्षण शिविर कुमाऊं मण्डल के सभी जिलों के लिए प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र हवालबाग में होगा। इच्छुक पात्र अपना नाम व अन्य विवरण सम्बन्धित सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय चौघानपाटा में 24 अगस्त तक भेजें। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की आयु 17 से 21 वर्ष व शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास होनी अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.