रांची, सितम्बर 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में सामने आ रहे घोटाले की परतें लगातार खुल रही हैं और जांच में सामने आए तथ्य इस पूरे नेटवर्क की गहराई और व्यापकता को उजागर कर रहे हैं। यह मामला किसी एक परीक्षा, कुछ अभ्यर्थियों या निचले स्तर के कर्मचारियों की गड़बड़ी तक सीमित नहीं है। जिस तरह परीक्षा प्रक्रिया के अलग-अलग स्तरों पर हेराफेरी के तथ्य सामने आ रहे हैं, उससे बड़े और प्रभावशाली लोगों की भूमिका की भी जांच आवश्यक हो गई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- झारखंड CID का बड़ा खुलासा! ACF-FRO परीक्षा में 100 अभ्यर्थी पैसा देकर पास हुए; 3 तरीकों से की गई धांधली मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि जेपीएससी की एसीएफ-एफआरओ परीक्षा म...