बुलंदशहर, जून 12 -- भर्ती परीक्षा के दौरान पूरी मुस्लिम इंटर कॉलेज की मार्केट बंद कराने की लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारी सुरक्षा फोरम विभाग के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह से मिले। व्यापारियों ने अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। अफसरों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है। शुक्रवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम विभाग के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त और जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल के नेतृत्व में व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। मुस्लिम इंटर कॉलेज मार्केट व्यापारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की परिधि में आने वाले साइबर कैफे, फोटोस्टेट और परीक्षा से संबंधित गतिविधियों वाली दुकानों को ही बंद कराया जाना है, जबकि पूरे बाजार को बं...