प्रयागराज, मई 29 -- Prayagraj News: भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में शुक्रवार को प्रतियोगी छात्र-छात्राओं का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के तत्वावधान में आयोजित 'हुंकार' कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने तिरंगा और मोमबत्तियों के साथ शांतिपूर्ण मार्च निकालकर सरकार और भर्ती एजेंसियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कैंडल मार्च कटरा स्थित मनमोहन पार्क चौराहे से शुरू होकर चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। आजाद पार्क में सभा आयोजित कर अपनी मांगों को दोहराया गया। प्रदर्शनकारियों ने लेखपाल भर्ती परीक्षा, उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर (यूपीएसआई) भर्ती, एसएससी जीडी परीक्षा समेत विभिन्न केंद्रीय और राज्य स्तरीय परीक्ष...